Դ

Դ Search
Close Button
 
 

जोड़ों का दर्द कम करने में आयुर्वेद की भूमिका

  • category-iconPublished on 21 Jan, 2020
  • category-iconUpdated on 25 May, 2026
  • category-iconJoint Health
  • blog-view-icon6336

गठिया, जिसे आयुर्वेद में सन्धिवात का नाम दिया गया है, आमतौर से वयस्क या वृद्ध लोगों में पायी जाने वाली बीमारी है। यही जोड़ों में होने वाले दर्द का कारण है। यह एक जीर्ण विकार है, जो उपास्थि के टूटने की वजह से होता है और बढ़ती उम्र के साथ अमूमन देखा जाता है।

जोड़ों के दर्द को ख़त्म करने में आयुर्वेद की भूमिका:

आयुर्वेद के अनुसार, गठिया वात दोष के बढ़ने से होता है और इसीलिए, इस जोड़ों के रोग को ठीक करने के लिए वात दोष को ठीक करना बेहद जरूरी है। ऐसे बहुत सारे आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध हैं, जिनसे यह जोड़ों के दर्द की बीमारी पूर्ण रूप से ठीक की जा सकती है और बढ़ने से रोकी जा सकती है।

आयुर्वेदिक उपचार:

आयुर्वेदिक चिकित्सा:

आयुर्वेद की मानें, तो जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए पंचकर्म उपचार बहुत कारगर है, क्योंकि पंचकर्म में सुझाई गयी मालिश वात दोष को संतुलित करती है। मालिश करने से जो गर्मी उत्पन्न होती है, वह जोड़ों को भी ताकत देकर जोड़ों के दर्द में राहत देती है।

मेथी के बीज:

मेंथी के कड़वे दानों या बीजों का सेवन करने से जोड़ों का दर्द प्राकृतिक रूप से ठीक हो जाता है। जैसा कि आपको पता ही है - वात दोष के बढ़ जाने से गठिया होता है। ऐसे में भोजन में पिसा हुआ मेंथी दाना मिलाकर खाने से वात दोष नियंत्रित हो जाता है और स्थिति में सुधार आता है। ये शरीर में से सभी विषाक्त अपशिष्ट बाहर निकाल देता है। गरम सरसों के तेल के साथ मेंथी के बीजों को मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से भी आराम मिलता है।

आयुर्वेद में सुझाई गयी प्राकृतिक औषधियों का सेवन:

आँवला, अदरक, अलसी, अखरोट, तुलसी आदि प्राकृतिक औषधियों में सूजन प्रतिरोधक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कि प्रभावित क्षेत्र का उपचार करके जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं। बीमारियों को ठीक करने के अलावा इन जड़ी बूटियों के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, जो लगातार इस्तेमाल करने पर फायदे देते हैं।

योगासन और व्यायाम:

हालाँकि गठिया के मामले में उपचार ही सबसे प्रभावी रहता है, लेकिन लगातार योगासन और व्यायाम से भी इसे ठीक किया जा सकता है या रोका जा सकता है। ऐसा करने से शरीर में लचीलापन रहता है और रक्त का संचालन भी अच्छा बना रहता है। योग के अलावा आप तैराकी, साइकिल चलाना, टहलना जैसी आसान क्रियाएँ भी उपयोग में ला सकते हैं, जो कि काफी असरदार हैं।

अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में इन्हें जोड़कर आप स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही आपको सुस्ती भरी और अनियमित जीवनशैली को भी छोड़ देना चाहिए।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Դ doctor.

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Related Disease

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us