Դ

Դ Search
Close Button
 
 

दाद

दाद एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन (संक्रमण) है जो फफूंदी जैसे परजीवी के कारण होता है। यह त्वचा, नाखूनों एवं स्कैल्प (सिर) को प्रभावित करता है। ये लाल या हल्के ब्राउन रंग के गोल आकार के होते हैं। दाद शरीर के जिस भाग पर होता है, उस भाग पर ख़ूब खुजली होती है और जब व्यक्ति खुजलाने लगता है तब यह और भी फैलने लगता है। यह गीलेपन, नमी और भीड़भाड़ वाली जगह पर ज़्यादा फैलता है। इसे टीनिया रिंगवार्म कहते हैं।

दाद के कुछ सामान्य प्रकार:

टीनिया बारबाई

यह चेहरे की दाढ़ी वाले क्षेत्र और गर्दन पर सूजन और गोल निशान के रूप में होता है। इसमें खुजली के कारण कई बार बाल टूटने लगते हैं। यह नाई के पास बाल या दाढ़ी कटवाने के दौरान हो जाता है इसलिए दाढ़ी के दाद को ठंतइमते पजबी भी कहते हैं।

टिनिया केपिटिस

यह दाद स्कैल्प (Scalp) में होता है। यह मुख्यरूप से बच्चों को प्रभावित करता है। यह स्थिति सामान्य रूप से स्कूलों में फैलती है। इसके कारण सिर के कुछ हिस्से में गंजापन दिखने लगता है।

टिनिया क्रूरिस

यह आंतरिक जांघों, जोड़ों और नितम्बों की त्वचा पर होता है। यह दाद किशोर लड़कों में काफी आम है।

टिनिया पेडि़स

पैर के दाद के संदर्भ में यह सबसे आम है। यह उन लोगों में अक्सर देखने को मिलता है, जो सार्वजनिक स्थान पर नंगे पांव जाते हैं। जहां संक्रमण का ख़तरा अधिक होता है, जैसे बाथरूम और स्विमिंग पूल।

दाद के लक्षण:

  • त्वचा में लाल चकत्ते जिसमें खुजली, जलन एवं परतदार उभरा हुआ दाग।

  • दाग के बाहरी तरफ से किनारों पर लाल हो जाना एवं अंगूठी के समान दिखाई देना।

  • दाग ऊपर की ओर उभरा हुआ होना।

दाद से बचने का उपाय:

  • अत्याधिक पसीने से बचें।

  • अपनी निजी चीज़ें किसी से शेयर न करें।

  • संक्रमित भाग को रगड़े या खुरचे नहीं।

घरेलू उपचार:

लहसुन:

इसमें प्राकृतिक रूप से ।दजपनिदहंस गुण पाए जाते हैं। लहसुन का रस प्रभावित स्थान पर लगाएं, इसमें गंधक पाया जाता है।

चक्रमर्द (चकवड़):

इसके बीज को दही एवं नींबू के रस में मिलाकर कुछ समय के लिए रख दें, बाद में इसे लगाने से दाद नष्ट हो जाता है।

नारियल तेल:

नारियल तेल प्रभावित स्थान पर लगाएं।

कच्चा पपीता:

इसको प्रभावित जगह 15-20 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें।

एलोवेरा:

ताज़ा एलोवेरा का रस लगाएं।

तुलसॶ:

तुलसी का स्वरस प्रभावित स्थान पर लगाएं, ऐसा करने से दाद से राहत मिलती है।

हल्दॶ:

हल्दी का पेस्ट लगाने से भी दाद से छुटकारा मिलता है।

एलोवेरा के रस में नींबू मिलाकर दाद वाले स्थान पर लगाएं एवं 1 घण्टे बाद ताजे़ पानी से धो लें, दाद से राहत मिलेगी।

नोट:

ऊपार बताए गए उपायों को प्रयोग करने के साथ-साथ रोग की गंभीरता के अनुरूप डॉक्टर की सलाह लेनी भी आवश्यक है।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Դ doctor.

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us