Դ

Դ Search
Close Button
 
 

नींद और पसीना ना आने पर इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का प्रयोग करें।

क्या आप सो नहीं पा रहे हैं? क्या आपको पसीना नहीं आता? आजकल की व्यस्त समय-सारणी और बोझ देने वाली जीवनशैली हम पर हावी रहती है, जिसकी वजह से हम अक्सर कुछ छोटी-छोटी, पर आवश्यक चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे कि - नींद! धीरे-धीरे हम एक ऐसी अवस्था में पहुँच जाते हैं, जहाँ नींद नहीं आती, चाहे हम सोने की कितनी ही कोशिश क्यों ना करें। कुछ ही समय पश्चात हम अनिद्रा जैसे नींद के विकारों से पीड़ित हो जाते हैं। अब अगर आप सुबह से शाम तक तारे और छत की गाटरें नहीं गिनना चाहते, तो हमारे पास कुछ आयुर्वेदिक उपाय हैं जिनकी मदद से आप अपनी नींद को फिर से सामान्य कर सकते हैं।

3 प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

ब्राह्मी:

, जिसे ' ब्रेन टॉनिक ' भी कहा जाता है, से याददाश्त बढ़ती है, चिंता कम होती है और अच्छी नींद आती है। यह एक प्राकृतिक शामक औषधि (नींद लाने वाली दवा) के रूप में काम करती है। सोने से पहले एक कप ब्राह्मी चाय पीने से मन शांत और तनाव दूर, जिससे आप चैन की नींद सो पाते हैं। इस जड़ी-बूटी के नियमित सेवन से अनिद्रा का इलाज भी हो सकता है।

अश्वगंधा:

ऊर्जा बढ़ाने, तनाव घटाने और थकान भगाने के लिए आयुर्वेद में वर्षों से  का प्रयोग किया जा रहा है। यह मन और इंद्रियों के बीच समन्वय को बढ़ाकर अनिद्रा के इलाज में भी मदद करता है। नींद के उपचार के लिए आधा चम्मच अश्वगंधा चूर्ण रात को दूध में मिलाकर लीजिये।

जटामांसी:

जटामांसी चिंता या तनाव दूर करने की एक प्राकृतिक दवा है, जिसमें शामक, निराशा दूर करने और शांति देने वाले गुण होते हैं। इसीलिए, जिन लोगों को तनाव की वजह से नींद नहीं आती है, उन लोगों के लिए यह एक अच्छा इलाज है। पाउडर के रूप में लें या गर्म पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगोने के बाद सोने से पहले इसके पानी को पियें।

अच्छी नींद लेने के अलावा आपके पास मन और शरीर को पुनः ऊर्जावान बनाने का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसीलिए, नींद ना आने पर इसका इलाज करने के लिए इन प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचारों की मदद लें। इससे आप मन व शरीर को आराम देकर सुंदर और अच्छे सपने देख पाएँगे।

Disclaimer: This blog is for informational purposes only and should not be considered medical advice. The content is not intended to replace professional diagnosis, treatment, or medical guidance. For personalised healthcare advice and appropriate treatment, please consult a qualified and experienced Դ doctor.

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Related Disease

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us